बिजनौर, अप्रैल 11 -- बिजनौर। हाईवे स्थित सिंघाई की पुलिया के निकट एक वृद्धा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान उसके पास से मिले आधार कार्ड के आधार पर कश्मीरी देवी (70) पत्नी रामवीर सिंह निवासी नई बस्ती कालागढ़ के रूप में हुई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार की सुबह जब कुछ महिलाएं खेत पर जा रही थी तो उन्होंने हाईवे से कुछ दूरी पर चकरोड पर एक महिला का शव पड़ा दिखा। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। सूचना पर पंहुचे थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि मृतका के पास से मिले आधार कार्ड से मृतका के परिजनों से संपर्क किया गया।महिला के पास से एक नया बैग व उसमें रखी कुछ दवाई भी मिली हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.