बिजनौर, फरवरी 23 -- शहर कोतवाली के गांव अलावलपुर में सोमवार सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। महिला का शव घर के अंदर मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। थाना हल्दौर के गांव खतापुर निवासी काजल (25) निवासी गांव खतापुर थाना हल्दौर की शादी करीब 14 माह पहले शहर कोतवाली के गांव अलावलपुर निवासी गौरव के साथ हुई थी। काजल के 3 माह की बेटी है। सोमवार को काजल का परिजनों को पड़ोसियों ने मौत होने की सूचना दी। मायके वाले जब अलावलपुर पहुंचे तो काजल का शव घर में पड़ा था। काजल के गले पर घुटने के निशान थे जिस पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्ट...