बिजनौर, मार्च 15 -- बिजनौर। रविवार सुबह मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली। सुबह हल्की बारिश के साथ बिजली की गड़गड़ाहट भी सुनाई दी, जिससे मौसम में अचानक ठंडक महसूस होने लगी। बारिश के कारण लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग ने आने वाले समय में और बारिश होने की संभावना जताई है। लगातार बदलते मौसम को देखते हुए किसानों की चिंता बढ़ गई है। इस समय खेतों में खड़ी फसल को बारिश से नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय किसानों ने कहा कि अगर इसी तरह बारिश होती रही तो गेहूं समेत अन्य फसलों को काफी नुकसान हो सकता है। वहीं, किसान फसल को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी कदम उठाने की कोशिश कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.