बिजनौर, दिसम्बर 16 -- बिजनौर। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महेश्वरी जट में निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर हुए हादसे में घायल युवक की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। युवक के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने एनएचएआई तथा कार्यदायी संस्था एमसीपीएल के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के ग्राम जोदूवाला निवासी 30 वर्षीय नकुल कुमार 30 नवंबर को शाम करीब 7:30 बजे नगीना से बिजनौर की तरफ बाइक से आ रहा था। महेश्वरी जट में बन रहे ओवरब्रिज पर कोई संकेतक, चेतावनी बोर्ड या बैरियर नहीं लगा हुआ था। अंधेरे में युवक अनजाने में ओवरब्रिज पर चढ़ गया और वहां खड़े रोड रोलर से टकरा गया। हादसे में नकुल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन उसे मेरठ स्थित एक निजी चिकित्सालय ले गए, जहां एक दिसंबर को उपचार के दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.