बिजनौर, फरवरी 28 -- बिजनौर। होली की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब एक पिता अपनी बेटी के घर होली की भेंट देने जा रहा था। रास्ते में ही सड़क हादसे ने उनकी जिंदगी छीन ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। धामपुर-नूरपुर मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 70 वर्षीय महिपाल सिंह को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा नींदडू पेट्रोल पंप के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। महिपाल सिंह गांव अमखेड़ा का निवासी था। वह अपनी बेटी के गांव ठाठ नगला होली की भेंट देने जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज प्रताप सिंह, नवीन कुमार, वैभव चौहान, अवनीश चौहान, सतीश कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण सीएचसी पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...