बिजनौर: बसों की टक्कर में कंडक्टर की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल
बिजनौर, जुलाई 16 -- दो बसों की टक्कर में कंडक्टर की मौत हो गई। हादसे में घायल करीब आधा दर्जन यात्रियों का अफजलगढ़ सीएचसी में उपचार किया जा रहा है। बुधवार को रात एक निजी बस रुद्रपुर (उत्तराखंड) से श्रद्धालुओं को लेकर कलियर जा रही थी। इस दौरान यात्रियों के कहने पर ड्राइवर ने बस को भूतपुरी से सटे अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मनोहरवाली तथा रामगंगा पुल के समीप खड़ा कर दिया। कुछ यात्री लघुशंका के लिए इधर-उधर चले गए तथा कंडक्टर बस के टायर चेक करने लगा। इस दौरान कौशांबी डिपो की रोडवेज बस ने श्रद्धालुओं से भरी सड़क किनारे खड़ी निजी बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में काशीपुर (उत्तराखंड) के गिरीताल निवासी बस कंडक्टर गोपी की मौत हो गई तथा छह श्रद्धालु घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर एकत्र राहगीरों की मदद से घायलों को अफजलग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.