बिजनौर, अप्रैल 9 -- बिजनौर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गंज स्थित बरखंडी मंदिर के पास संचालित एक अवैध अस्पताल में गुरुवार को प्रसव के दौरान जच्चा की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। उन्होंने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। हंगामा के दौरान मौके पर भारी भीड़ जुट गई। जानकारी के मुताबिक गांव चंदनपुरा निवासी रितु को परिजनों ने बुधवार शाम प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। आरोप है कि अवैध रूप से संचालित इस अस्पताल में बिना पर्याप्त सुविधाओं के प्रसव कराया जा रहा था। गुरुवार को प्रसव के दौरान रितु की मौत हो गई। जच्चा की मौत पर परिजनों ने अस्पताल संचालक पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि गलत इलाज और लापरवाही के चलते महिला की मौत हुई है। उनका कहना है कि इससे पहले भी इस अस्पताल में प्रसव ...