बिजनौर, जून 30 -- बिजनौर। पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने प्रशासनिक आवश्यकता के चलते जिले में दो थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। थाना बढ़ापुर और महिला थाना बिजनौर में नए प्रभारियों की तैनाती की गई है। एसपी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार थाना बढ़ापुर के प्रभारी निरीक्षक सर्वेंद्र कुमार शर्मा तथा महिला थानाध्यक्ष स्वाति शर्मा का गैर जनपद स्थानांतरण होने के कारण उन्हें कार्यमुक्त कर पुलिस लाइन से संबद्ध कर दिया गया है। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक नीरज कुमार तोमर को प्रभारी निरीक्षक थाना बढ़ापुर नियुक्त किया गया है। वहीं, महिला परामर्श प्रकोष्ठ, महिला हेल्प डेस्क एवं फीडबैक सेल की प्रभारी निरीक्षक विजय सिरोही को महिला थाना बिजनौर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थ...