बिजनौर, जून 5 -- काशीपुर-हरिद्वार हाईवे पर ग्राम रोशनपुर प्रताप के निकट शुक्रवार तड़के एक प्राइवेट बस डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 30 लोग घायल हो गए। घायलों में आठ की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

बस हादसे की जानकारी जानकारी के अनुसार जनपद लखीमपुर खीरी से करीब 65 यात्रियों को लेकर एक प्राइवेट बस देहरादून जा रही थी। बस में सवार अधिकांश यात्री रोजगार के सिलसिले में देहरादून जा रहे थे। तड़के करीब तीन बजे ग्राम रोशनपुर प्रताप के पास अचानक बस अनियंत्रित होकर हाईवे पर बने डिवाइडर से टकरा गई।

उपचार कार्य टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ...