बिजनौर, मार्च 5 -- नांगल में शांति पूर्वक निकाले गए होली के विशाल रंग जुलूस में कई बस्तियों से सम्मिलित लोग एक रंग में रंगे नजर आए। जिसके साथ ही रंग जुलूस नांगल के कई गली मोहल्ले से निकाला गया। बुधवार को विशाल रंग जुलूस का एसपी सिटी कृष्ण गोपाल सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। जिसके बाद यह विशाल रंग जुलूस ट्रैक्टर ट्रालियों, भैसा बुग्गी और सैकड़ों हुरयारों के साथ मुख्य बाजार से होता हुआ मोहल्ला कैथवाड़ा, टीनवाला, सुनारोवाला, खानपुर, जीतपुर, शहजादपुर आदि गांव से गुजरते हुए नांगल थाने पर पहुंचा। इस दौरान युवा डीजे और ढोल नगाड़ों पर डांस करते हुए, एक दूसरे पर रंग डालते हुए नजर आए। पूरी बस्ती से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ शांतिपूर्वक निकाला गया। रंग जुलूस थाने पर आकर समाप्त हुआ। थाना प्रभारी अमर सिंह राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस बल ने सुरक्ष...