बिजनौर, मार्च 25 -- नजीबाबाद, संवाददाता। नवरात्र के सातवें दिन बुधवार को श्रद्धा और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला। सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही मंदिरों के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। भक्तों ने विधि-विधान से मां मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। बुधवार को नगर के मंदिरों में माता रानी के दर्शन के लिए सुबह से लंबी कतारें लग गईं। माना जाता है कि मां कालरात्रि अपने भक्तों के सभी भय और नकारात्मक शक्तियों का नाश करती है। इसी विश्वास के चलते आज के दिन विशेष पूजा, दुर्गा सप्तशती का पाठ और हवन-यज्ञ का आयोजन कई मंदिरों में किया गया। भक्तों ने विधि-विधान से मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। श्रद्धालुओं ने नारियल, फूल, चुनरी औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.