बिजनौर, जुलाई 5 -- नगीना। लाइनपार आजाद कॉलोनी निवासी कारोबारी 55 वर्षीय विपिन ठाकुर उर्फ बबलू का शव शनिवार रात मुरादाबाद के हरथला क्षेत्र में रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में बरामद हुआ है। सिर और सीने पर चोट के निशान मिले हैं। विपिन के पुत्र दिव्यांश उर्फ दीपू ने बताया कि शनिवार रात करीब 9 बजे एक परिचित ने फोन कर सूचना दी कि उनके पिता का शव हरथला में हड्डी फैक्ट्री के पास पड़ा है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों के अनुसार विपिन ठाकुर हरिद्वार में हर की पौड़ी के पास बच्चों के कपड़ों की छोटी दुकान चलाते थे। शनिवार शाम वह हरिद्वार जाने के लिए घर से निकले थे और मोबाइल भी घर पर ही छोड़ गए थे। जीआरपी की सूचना पर सिविल पुलिस गंभीर रूप से घायल अवस्था में विपिन को सिविल लाइन स्थित जिला अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित...