बिजनौर, जनवरी 4 -- नांगल सोती में बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए थे, मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिलास्पताल भिजवाया था। जहां उपचार के दौरान मानपुर निवासी घायल हुए एक व्यक्ति की मौत हो गई है। गांव लालपुर मान निवासी महिपाल सिंह 55 वर्ष शनिवार की शाम बाइक द्वारा नांगल की ओर से अपने घर जा रहा था। नांगल- चंदक मार्ग पर हनुमान मंदिर के समीप पीछे से आ रही बाइक ने महिपाल की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी। जिसमें महिपाल सिंह व दूसरा बाइक सवार युवक किरतपुर निवासी सुमित 32 वर्ष घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया था। जिसमें महिपाल सिंह ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जिससे परिवार में कोहराम मचा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...