बिजनौर, अप्रैल 3 -- चांदपुर। भाजपा के निवर्तमान विधायक कमलेश सैनी ने लखनऊ स्थित आवास पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की। उन्होंने कुछ दिन पूर्व ग्राम हैजरपुर में हुई घटना के तहत मृतक प्रशांत सैनी के परिजनों की उपमुख्यमंत्री से फोन पर बातचीत कराई। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हर स्तर पर मदद उपलब्ध कराई जाएगी। इस मुलाकात के दौरान निवर्तमान विधायक ने चांदपुर विधानसभा क्षेत्र से जुड़े अन्य स्थानीय मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई, जिनके शीघ्र समाधान का भरोसा भी दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.