बिजनौर: चांदपुर के रवि मित्तल को प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव की अहम जिम्मेदारी
बिजनौर, मार्च 20 -- नगर के मोहल्ला कटारमल ढाली बाजार के निवासी डॉ. कृष्णा चन्द्र मित्तल के पुत्र आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को प्रधानमंत्री कार्यालय में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। रवि मित्तल को प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव पीएम नियुक्त किया गया है। रवि मित्तल वर्ष 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और अपनी कार्यकुशलता के लिए जाने जाते हैं। आईएएस रवि मित्तल छत्तीसगढ़ में तैनात थे। उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से नगर में खुशी की लहर है। इस उपलब्धि पर नगरवासियों ने डॉ. कृष्णा मित्तल को फोन पर बधाई दी और रवि मित्तल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.