बिजनौर: ग्राम नारायणपुर में गुलदार के हमले से गाय गंभीर घायल
बिजनौर, जून 27 -- चंदक। थाना मंडावर क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर में गुलदार का आतंक बढ़ता जा रहा है। बीती रात गुलदार ने हेमेन्द्र पाल पुत्र बाबूराम के घर में बंधी गाय पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है । ग्राम नारायणपुर निवासी हेमेन्द्र पाल पुत्र बाबूराम की गाय घर के पास बंधी हुई थी। देर रात जंगल की ओर से आए गुलदार ने गाय पर हमला बोल दिया। गाय की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग लाठी-डंडे लेकर दौड़े तो गुलदार जंगल की तरफ भाग गया। वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि सूचना मिल गई है। टीम को मौके पर भेजा जा रहा है। इलाके में गश्त बढ़ाई जाएगी और जरूरत पड़ने पर पिंजरा लगाया जाएगा। ग्रामीणों से रात में सतर्क रहने की अपील की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.