बिजनौर, अप्रैल 1 -- शेरकोट में मंगलवार देर शाम एक महिला ने कथित रूप से विषैला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।महिला के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया, मामले में अभी किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं की गई और न ही पुलिस को औपचारिक तहरीर दी गई।जानकारी के अनुसार नगर निवासी लगभग 24 वर्षीय एक महिला की मंगलवार की देर रात सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जाता है कि घटना के समय महिला का पति घर पर मौजूद नहीं था। वह रोज़ की तरह फेरी लगाकर सब्जी बेचने गया हुआ था। इसी दौरान घर पर मौजूद महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई, जिसके बाद उसे तत्काल उपचार के लिए धामपुर के एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया।चिकित्सकों ने महिला को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की खबर ...