बिजनौर, मार्च 18 -- नहटौर क्षेत्र के ग्राम फलोदी में गुलदार ने एक निराश्रित गोवंश को मार डाला। गुलदार की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। बुधवार प्रातः को पैजानिया रोड पर स्थित फलोदी के पास मंदिर के पास गांव निवासी चाहल सिंह के खेत पर निराश्रित गोवंश का शव मिला। किसानों का आरोप है कि उक्त गोवंश को गुलदार ने मार दिया। गुलदार की चलकदमी से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन विभाग को देते हुए गुलदार पकड़ने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.