बिजनौर, मई 11 -- बिजनौर। थाना मंडावर क्षेत्र के गांवों में गुलदार दिखने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। खेत पर काम कर रहे किसान विकल पर गुलदार ने हमले का प्रयास किया। किसान के शोर मचाने पर आसपास के किसान मौके पर पहुंचे। सभी ने शोर मचाया जिससे गुलदार जंगल की ओर भाग गया। कस्बा चंदक के निकटवर्ती गांव दौलतपुर निवासी किसान विकल सुबह अपने खेत पर दवाई का छिड़काव कर रहा था। तभी गन्ने के खेत से निकलकर एक गुलदार उस पर झपटा। विकल ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचा दिया। किसान की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान मनोज, गुड्डू, विपिन सहित अन्य किसानों ने शोर मचाया। किसानों को अपनी ओर आता देख गुलदार वापस गन्ने के खेत में भाग गया। दिनदहाड़े गुलदार दिखने और हमले के प्रयास से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। किसानों ने खेतों पर अकेले जाने कतरा रहे हैं...