बिजनौर, अप्रैल 9 -- बिजनौर। बहुचर्चित प्रकरण में शहर कोतवाली पुलिस ने कारोबारी तालिब बंधुओं को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अदालत के आदेश के अनुपालन में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस टीम तीनों भाइयों को जेल से अपने साथ लेकर गई। जानकारी के अनुसार, पुलिस को अदालत से सीमित अवधि की कस्टडी रिमांड मिली है, जिसके दौरान आरोपियों से मामले से जुड़े अहम पहलुओं पर गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस दौरान साक्ष्य जुटाने और घटनाक्रम की कड़ियों को स्पष्ट करने में जुटी हुई है। सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आने की उम्मीद है, जो मामले की जांच को आगे बढ़ाने में सहायक हो सकती हैं। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद तीनों भाइयों को दोपहर तीन बजे पुनः न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन...