बिजनौर, मार्च 1 -- नहटौर के ग्राम सीकरी बुजुर्ग में लगाए गये पिंजरे में गुलदार फ़स गया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम में गुलदार को रेस्क्यू कर लिया है। ग्रामीणों का दावा है कि इसी गुलदार ने कावड़िये पर हमला किया था। बता दे कि महाशिवरात्रि कावड़ यात्रा के दौरान 13 फरवरी को ग्राम सीकरी बुजुर्ग दरबारपुर के पास गुलदार ने अपने परिजनों के संग चल रहे बाल कावड़िया अनिकेत पुत्र दीपेंद्र निवासी डडियाल थाना आदमपुर जिला अमरोहा पर हमला कर दिया था। जिससे क्षेत्र में दहशत व्याप्त हो गई थी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पिंजरा लगा दिया था। रविवार की प्रातः को पिंजरे से गुजरने की आवाज सुनाई देने पर मौके पर ग्रामीण पहुंच गए पिंजरे में गुलदार दिखाई दिया। ग्रामीणों का दावा है कि उक्त गुलजार द्वारा बाल कावड़िया पर हमला किया गया था और यह गुलदार काफी समय से आ...