बिजनौर, जुलाई 25 -- राष्ट्रीय राजमार्ग 734 पर गुरुवार देर शाम हुए दो पक्षों के संघर्ष के बाद शुक्रवार को मामला तूल पकड़ गया। एक पक्ष ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए रेहड़ थाने का घेराव कर निष्पक्ष जांच की मांग की। सूचना पर सीओ अफजलगढ़ भी मौके पर पहुंचे। और घटना की जानकारी कर विधिक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। बाइक टकराने से शुरू हुआ था विवाद

पुलिस की जानकारी पुलिस के अनुसार कस्बा रेहड़ निवासी मोहम्मद अय्यान और गांव के ही निवासी गोपी के बीच बाइक टकराने को लेकर पहले विवाद हुआ था। उस समय मामला आपसी सुलह से निपट गया था।

हमला और घायलों की स्थिति अय्यान का आरोप है कि गुरुवार शाम वह रेहड़ बस स्टैंड से घर लौट रहा था। इसी दौरान कार सवार कुछ अज्ञात लोगों ने उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो दूसरे पक्ष के लोगों ने भ...