प्रयागराज, जनवरी 24 -- ट्रिपलआईटी में आयोजित छठी अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला 'जनरेटिव एआई और ह्यूमन-रोबोट इंटरैक्शन' के दूसरे दिन शनिवार को अकादमिक और उद्योग जगत के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों ने विचारोत्तेजक सत्रों के माध्यम से उभरती तकनीकों पर गहन विमर्श किया। सत्रों में एआई-संचालित बिज़नेस मॉडल, अफेक्टिव कंप्यूटिंग, मल्टी-रोबोट सिस्टम और ब्रेन-प्रेरित बुद्धिमत्ता जैसे विषयों पर चर्चा हुई, जिससे प्रतिभागियों को तेजी से बदलते तकनीकी परिदृश्य की व्यापक समझ मिली। दिन की शुरुआत माउंटेन व्यू, कैलिफ़ोर्निया से जुड़े आशीष अग्रवाल ने स्केलेबल डिजिटल समाधानों के निर्माण, नवाचार, तकनीकी नेतृत्व और उभरते बिज़नेस मॉडल्स पर अपने अनुभव साझा किए। शोभित मिश्र, एप्पल, सिएटल ने सॉफ्टवेयर विकास, सिस्टम आर्किटेक्चर और आईटी भूमिकाओं पर जनरेटिव एआई के परिवर्तनकारी प्र...