नई दिल्ली, मई 13 -- Prateek Yadav death: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि बहुद दुखद है कि आज प्रतीक यादव उनके बीच नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अक्सर लोग करोबार में नुकसान होने के बाद बहुत दुखी हो जाते हैं। वह बहुत अच्छा लड़का था। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच किए जाने के सवाल पर कहा कि कानून के मुताबिक जो भी होगा वह किया जाएगा। अखिलेश यादव ने ये बातें बुधवार की सुबह प्रतीक यादव को लखनऊ में ट्रामा सेंटर में देखने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहीं। उन्होंने कहा कि बहुत दुख है कि वह हमारे बीच नहीं हैं। मैंने बचपन से ही उसमें हेल्थ के प्रति जागरूकता देखी थी। वह जीवन में आगे बढ़कर कुछ काम करना चाहता था। वह एक अच्छा लड़का था जो अपनी मेहनत से कुछ करना चाहता था।कानून के मुताबिक हो कार्रवाई: अखिलेश यादव उन्होंने जांच किए...