प्रयागराज, फरवरी 23 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता इलाहाबाद विश्वविद्यालय के नवकल्पना इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप फाउंडेशन (एनआइईएफ) के तहत संचालित इन्क्यूबेशन सेंटर ने स्नातक, स्नातकोत्तर और शोधार्थियों के लिए बिजनेस प्लान प्रतियोगिता-2026 की घोषणा की है। प्रतिभागियों को ऐसा व्यावसायिक विचार देना होगा जो या तो पूरी तरह नया हो या किसी मौजूदा उत्पाद, सेवा अथवा समाधान का सशक्त और व्यवहारिक सुधार हो। टीम आधारित प्रतियोगिता की प्रत्येक टीम में न्यूनतम दो और अधिकतम छह सदस्य होंगे और कोई भी छात्र केवल एक ही टीम का हिस्सा हो सकेगा। पहले चरण में प्राप्त आवेदनों की स्क्रीनिंग कर शीर्ष दस टीमों का चयन किया जाएगा। इसके बाद चयनित टीमें फाइनल राउंड में जूरी और संभावित निवेशकों के समक्ष अपना विस्तृत बिजनेस प्लान प्रस्तुत करेंगी। इसमें विचार के साथ उसकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.