बोकारो, मार्च 5 -- बोकारो, प्रतिनिधि। दाहसंस्कार कर बक्सर से बोकारो लौट चास शिवशक्ति कॉलनी निवासी 47 वर्षीय संत कुमार सिंह के रहस्माई मौत में चास पुलिस ने गुरुवार को मृतक की पत्नी नूतन कुमारी के लिखित शिकायत पर हत्या का प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया है। मामले में मृतक के बिज़नेस पार्टनर सह भाजपा नेता मंतोष ठाकुर, मुरली ठाकुर, रितेश राय, सुमन सिंह, राजेश पात्रा चालक अकरम अपार्टमेंट गार्ड किरण व अन्य को साजिश रचकर हत्या करने व हत्या के बाद शव को कुंए में फेंकने का आरोपी बनाया गया है। ज्ञात हो कि मृतक व आरोपी चास में गोकुल धाम एनक्लेव नामक अपार्टमेंट के निर्माण कार्य में लगे हुए थे। उसी निर्माणाधीन अपार्टमेंट में बने कुएं से तीन मार्च को दो दिन से लापता संत कुमार सिंह के मृत शरीर को बरामद किया गया था। मृतक के मुंह व नाक में खून देखा ग...