गुड़गांव, जनवरी 27 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। व्यवसाय में साझेदारी और भारी मुनाफे का सब्जबाग दिखाकर निवेशकों को लाखों की चपत लगाने वाले एक शातिर अपराधी को गुरुग्राम पुलिस ने धर दबोचा है। आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने इंटर-स्टेट ऑपरेशन के तहत नेसेंट कंपनी के मालिक मिथुन सिंह को महाराष्ट्र के पलावा शहर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने ही साझेदारों के साथ करीब 67.71 लाख रुपये की धोखाधड़ी की और कंपनी का सामान बेचकर फरार हो गया था। कर्ज चुकाने के लिए बनाया बलि का बकरा पुलिस पूछताछ में जो खुलासा हुआ है वह किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। जम्मू निवासी आरोपी मिथुन सिंह की कंपनी साल 2021 में भारी घाटे और कर्ज में डूबी थी। खुद को उबारने के लिए उसने संदीप कुमार और राजेश कुमार को अपनी कंपनी को लाभकारी बताकर जाल में फंसाया। झांसे में आकर पीड़ितों ...