रांची, जनवरी 20 -- रांची, संवाददाता। झारखंड चैंबर की ओर से मंगलवार को अपने सदस्यों के लिए आपसी व्यापारिक सहयोग को मजबूती देने और उनके व्यवसायों को प्रभावी मंच प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई बिजनेस एक्सचेंज की दूसरी मीटिंग का चैंबर भवन में आयोजन किया गया। इस बैठक में झारखंड चैंबर के सदस्यों ने आपस में अपने-अपने व्यवसाय की जानकारी साझा की और अपने उत्पाद और सेवाओं के प्रचार-प्रसार के लिए आपस में विजिटिंग कार्ड का आदान-प्रदान किया। झारखंड चैंबर के उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने कहा कि यह पहल सदस्यों के बीच नेटवर्किंग को मजबूत करने के साथ-साथ नये व्यापारिक अवसरों के द्वार खोलेगी। चैंबर द्वारा इस प्रयास को और आगे बढ़ाया जायेगा। उपाध्यक्ष राम बांगड़ ने कहा कि बिजनेस एक्सचेंज जैसे आयोजन से छोटे और मध्यम उद्यमियों को एक-दूसरे से जुड़ने का अवसर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.