नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- नई दिल्ली। वाणिज्य मंत्रालय की जांच इकाई डीजीटीआर ने थाइलैंड और मलेशिया से आयात किए जाने वाले चिकित्सा जांच में इस्तेमाल होने वाले रबड़ के दस्तानों पर पांच साल के लिए प्रति एक लाख इकाई पर 565 अमेरिकी डॉलर तक का डंपिंग-रोधी शुल्क लगाने की सिफारिश की है। एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है। इस शुल्क से घरेलू विनिर्माताओं को इन दोनों देशों से होने वाले सस्ते आयात से बचाने में मदद मिलेगी। व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) ने थाइलैंड और मलेशिया के विनिर्माताओं द्वारा इन उत्पादों को भारतीय बाजार में कथित तौर पर लागत से कम कीमत पर बेचे जाने के प्रभाव की जांच के बाद यह सिफारिश की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...