रुद्रपुर, मई 25 -- सितारगंज। बिजटी चौक पर रोडवेज बस स्टेशन मार्ग पर यातायात अवरुद्ध कर रहे 11 अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं। लोक निर्माण विभाग अब इन्हें नोटिस देने की तैयारी कर रहा है। सोमवार को लोक निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियंता सत्यपाल सिंह ने बताया कि विभागीय टीम ने बिजटी चौक से रोडवेज स्टेशन की ओर यातायात और नी निकासी अवरुद्ध कर रहे 11 अतिक्रमण चिह्नित किये हैं। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण करने वालों को विभाग से नोटिस भेजने की कार्यवाही की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...