बेगुसराय, जून 22 -- बरौनी। जीआरपी ने सोमवार को ट्रेन में बिछड़े दो बच्चों को परिजन के हवाले किया। जानकारी के मुताबिक रविवार को यूपी गोंडा निवासी राम कृपाल की 12 वर्षीया पुत्री सलोनी व 10 वर्षीय पुत्र मनीष यादव गोरखपुर जाने के क्रम में अपने माता-पिता से बिछड़ कर पूर्वांचल एक्सप्रेस में बरौनी जंक्शन पर रो रहे थे। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के द्वारा दोनों बच्चों को महिला हेल्प डेस्क रेल थाना बरौनी लाया गया। बच्चों से पूछताछ के बाद उनके परिजन से संपर्क कर उन्हें सुरक्षित परिजन को सुपुर्द किया गया। यह भी पढ़ें- बिछड़े बच्चों को किया परिजन के हवाले

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...