बिछिया में किराना स्टोर का ताला तोड़कर चोरी
गोरखपुर, अप्रैल 11 -- पादरी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। शाहपुर इलाके के बिछिया सुपरमार्केट स्थित किराना स्टोर का ताला तोड़कर चोर ने नगदी उठा ले गए। चोरों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के जंगल तुलसीराम बिछिया के अकोलवा निवासी उमेश पोद्दार की बिछिया सुपर मार्केट में किराना स्टोर की दुकान है। उन्होंने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात 9 बजे के करीब दुकान बंद कर घर चले गए। शनिवार की सुबह 6 बजे के करीब आसपास के लोगों द्वारा बताया गया कि उनके दुकान में चोरी हो गई है। दुकान पर पहुंचे तो देखा कि चोर शटर का ताला तोड़कर गल्ले से लगभग 30 हजार रुपये नकदी उठा ले गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.