मैनपुरी, जून 17 -- बिछवां, सीओ भोगांव रामकृष्ण द्विवेदी ने बुधवार को थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शस्त्र, अभिलेख व मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने रंगरूटों की बैरक का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि थाना में जल्द ही हाईटेक तार, फिनिशिंग बाउंड्रीवॉल का निर्माण शुरू कराया जाएगा, जिससे थाना की सुंदरता बढ़ेगी। बुधवार को सीओ ने पुलिसकर्मियों से कहा कि वह जनता से संवाद करके उनकी समस्या को जानें। कहा कि थाना में पर्याप्त मात्रा में पुलिसबल उपलब्ध है। उन्होंने थाने की साफ-सफाई का जायजा लिया। इसके अलावा उन्होंने मालखाना व थाना में खड़े वाहनों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित विवेचनाओं को शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर थानाध्यक्ष आशीष दुबे, श्याम सिंह सोनी, अंकुर, महेश आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्...