बुलंदशहर, मई 25 -- अहार क्षेत्र के सिद्ध बाबा गंगा घाट पर सोमवार को गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर परिसर से लेकर गंगा घाट तक श्रद्धालुओं का जनसैलाब दिखाई दिया। मेले का दायरा बड़ा होने और घाट तक लंबी दूरी के कारण कई छोटे बच्चे भीड़ में अपने परिजनों से बिछड़ गए। मेले में पुलिस प्रशासन द्वारा बनाए गए खोया-पाया केंद्र ने ऐसे परिवारों के लिए बड़ी राहत का काम किया। एसआई अंजू यादव और कॉन्स्टेबल खुशबू कुंतल की टीम लगातार बच्चों को उनके परिजनों से मिलाने में जुटी रही। पुलिस द्वारा बिछड़े बच्चों के फोटो पुलिस ग्रुपों में भेजे गए और लाउडस्पीकर से लगातार घोषणाएं कराई गईं। यह भी पढ़ें- बिछड़े बच्चों को मिलाने में खोया-पाया केंद्र बना सहारा पुलिस की सक्रियता और तत्परता के चलते करीब आधा दर्जन बच्चों को सकुशल उनके परिवार...