चम्पावत, अप्रैल 5 -- पूर्णागिरी मेला क्षेत्र में भीड़-भाड़ में दो बुजुर्ग महिलाएं अपने परिजनों से बिछड़ गई थीं। सूचना प्राप्त होने पर ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों ने दोनों महिलाओं को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया गया तथा उनसे पूछताछ कर उनके परिजनों के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्य करते हुए दोनों महिलाओं के परिजनों से संपर्क स्थापित किया गया, जिसके उपरांत उन्हें उनके पुत्र को सकुशल सुपुर्द किया गया। अपनी माताओं को सकुशल पाकर परिजनों ने उत्तराखंड पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया तथा पुलिस की तत्परता और मानवीय कार्यशैली की सराहना की। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.