रुडकी, जून 5 -- रुड़की, संवाददाता। जीआरपी रुड़की ने एक 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला को उसके परिजनों से मिलवा दिया है। इससे बुजुर्ग महिला व उसका परिवार बेहद खुश है। उन्होंने इसके लिए जीआरपी रुड़की का धन्यवाद किया है। जीआरपी रुड़की के अनुसार ज्ञानोदय देवी पत्नी स्वर्गीय किशन चंद्र निवासी राजपुरा, सांबा (जम्मू-कश्मीर) हेमकुंड एक्सप्रेस से जम्मू से ऋषिकेश जा रही थीं। यात्रा के दौरान वह अपने परिवार से बिछड़ गईं और रेलवे स्टेशन पर छूट गईं। सूचना मिलने पर जीआरपी ने कार्रवाई शुरू की। काफी प्रयास और मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने महिला के परिजनों से संपर्क स्थापित किया जिसके चलते परिजन रुड़की रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। जीआरपी ने परिजनों को सकुशल बुजुर्ग महिला को उन्हें सौंप दिया है। अपनी बुजुर्ग महिला को सुरक्षित पाकर परिवार के सदस्यों ने राहत की सांस ली और ज...