महाराजगंज, फरवरी 16 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा नगर के लोहिया नगर डढौली में शिव मंदिर पर दंगल व मेले का आयोजन किया गया। इसमें महराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली सहित पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के पहलवानों ने दांव आजमाने के लिए हिस्सा लिया। दंगल का शुभारंभ सिसवा नपा परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने पहलवानों का हाथ मिलाकर किया। पहली कुश्ती दिल्ली के बिच्छू थापा व राजस्थान के पहलवान अर्जुन थापा के बीच हुई, जिसमें बिच्छू थापा ने अर्जुन थापा को आसमान दिखाकर विजय हांसिल किया। इसके बाद गोरखपुर निवासी राजदेव ने राजस्थान के अर्जुन यादव को, राजस्थान के अरविंद ने बगहां बिहार के विराट को, मंटू फरेन्दा महराजगंज ने निगम देवतहां कुशीनगर विक्की को, बेलवां घाट महराजगंज के लड्डू ने महराजगंज के शैलेष यादव को चीत किया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.