गढ़वा, जुलाई 25 -- बिच्छू काटने से गंभीर गढ़वा। चिनिया थाना क्षेत्र के रणपुरा गांव निवासी स्वर्गीय बिंदु राम की पत्नी कौशल्या कुंवर को शुक्रवार को बिच्छू ने काट लिया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि कौशल्या अपने घर से जंगल लकड़ी लाने के लिए गई हुई थी। उसी क्रम में बाएं पैर में बिच्छू ने काट लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...