सोनभद्र, मई 9 -- बीजपुर। क्षेत्र में बहने वाली बिच्छी नदी इन दिनों अवैध बालू खनन धड़ल्ले से हो रहा है। रात के अंधेरे में नदी से अवैध रूप से बालू निकालकर परिवहन किया जा रहा है। अवैध बालू की ढुलाई के लिए बिच्छी नदी से सेवकाडाँड, पिपरहर और जरहा जैसे क्षेत्रों के लिए ट्रैक्टरों का अवैध रास्ता भी बना दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकुआ रोड पर खुलेआम दौड़ते बालू लदे ट्रैक्टर स्थानीय पुलिस और खनन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं। रेंजर सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। अगर कोई खनन कर परिवहन करता पाया गया तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...