झांसी, मार्च 28 -- आगामी सोमवार से जिले भर के गेहूं क्रय केन्द्र शुरू हो जाएंगे। जिसको लेकर सीडीओ जुनैद अहमद ने विकास भवन सभागार में समीक्षा की। जिला खाद्य विपणन विभाग ने कंट्रोल रूम का नंबर जारी कर दिया है। जहां कोई भी किसान फोन करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकेगा। सीडीओ ने मुख्य रूप से बिचौलियों को लेकर कहा गेहूं की खरीद में बिचौलियों की भूमिका किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी। मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद ने कहा कि 30 मार्च 2026 से जनपद में समर्थन मूल्य के अंतर्गत गेहूं खरीद प्रारम्भ हो रही है। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए सरकार एवं जिला प्रशासन संकल्पित है। समर्थन मूल्य का लाभ उठाने के लिए क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक किसान अपना पंजीकरण करा सकें।गेहूं खरीद की तैयारियों की समीक्षा करते...