मुजफ्फरपुर, अप्रैल 6 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में पीजी में ऑनस्पाट एडमिशन के लिए बिचौलिये छात्रों को नामांकन के नाम पर झांसा दे रहे हैं। बिचौलिये विभागों के बाहर नामांकन कराने के लिए छात्रों से 15 से 20 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। यह मांग उन विषयों में अधिक है, जहां एक या दो सीटें हैं।बीआरएबीयू में 6 से 11 अप्रैल तक ऑनस्पाट एडमिशन लिया जाना है। यह एडमिशन पीजी में खाली बची तीन हजार सीटों पर होना है। पहले दिन सोमवार को सभी विभागों के बाहर दाखिले के लिए भीड़ लगी रही। छात्रों की भीड़ के साथ बिचौलिये भी सभी जगह खड़े रहे। डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने कहा कि छात्र किसी तरह के झांसे में नहीं आएं। ऑनस्पाट एडमिशन में भी दाखिला मेरिट के आधार पर ही होगा।दाखिले के लिए घनघनाते रहे सिफारिशी फोनएडमिशन के लिए पीजी विभाग के अध...