साहिबगंज, जून 23 -- बोरियो, प्रतिनिधि। पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने प्रखंड के बीचपुरा पंचायत के रंगमटीया गांव के दर्जनों लाभुकों के साथ सोमवार को बीडीओ नागेश्वर साह से अबूआ आवास बनाने के एवज में पैसे लेकर आवास नहीं बनाने को लेकर बिचौलिया की शिकायत की। पूर्व विधायक ने बताया कि रंगमटीया गांव में वित्तीय वर्ष 2024- 2025 के तहत आबुआ आवास का लाभ मिलना था । इसकी स्वीकृति मिलने के बाद रंगमटिया के एक बिचौलिया ने लाभुक होपनमय हांसदा, मंजू हेम्ब्रम, मरांग मरांडी, मांझी बास्की, वेवी मय हेम्ब्रम,पकु मरांडी,मंझली टुडू, होपनमोय टुडू व सुनील बास्की से आवास की राशि लेकर आवास नहीं बनाया। लाभुकों ने बिचौलिया की शिकायत बीडीओ से की है। यह भी पढ़ें- मनरेगा की दो योजनाओं में 4.35 लाख रुपये का हुआ भुगतान बीडीओ ने जांच कर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही ...