मिर्जापुर, फरवरी 1 -- मिर्जापुर, संवाददाता डीएम पवन कुमार गंगवार ने कलक्ट्रेट सभागार में केन्द्रवार धान क्रय परिलेख की समीक्षा की। उन्होने केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि जिले में किसी भी गांव से दस किमी के अन्तर्गत आने वाले क्रय केन्द्रों पर ही कृषक धान की विक्री कर सकेंगे। इस आदेश का कड़ाई से पालन किया जाए। यदि किसी केंद्र पर बिचौलियों से धान खरीद की शिकायत मिली तो केंद्र प्रभारी के खिलाफ रपट दर्ज कराके गिरफ्तार करा दिया जाएगा। डीएम ने कहाकि वास्तविक किसानों से ही धान खरीदा जाए। यदि यह संज्ञान में आता है कि केन्द्र प्रभारी वास्तविक किसान से खरीद न कर बिचैलियों या मिल के माध्यम से खरीद कर रहे हैं तो केन्द्र प्रभारी के विरूद्ध रपट दर्ज कराके गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके अलावा निलम्बन/विभागीय कार्यवाही की संस्तुति की जायेगी। उन्होने...