बोकारो, जनवरी 6 -- चंदनकियारी पुरुलिया रोड में मंगलवार दोपहर को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गयास्थानीय लोगों की सुझबूझ से घटना टली। मिली जानकारी के चंदनकियारी सुतरीबेड़ा रोड पर बिचाली लदा एक पिकअप वैन में अचानक धुंआ दिखाई दिया और धीरे धीरे पुआल में आग लग गया। चंदनकियारी के सभी रोड में प्रतिदिन पुआल लदे वाहन अधिक वजन ले जाने की उम्मीद से कारोबार करते हैं जिसके कारण लोड वैन में बहुत ऊंचा हो जाता है और बिजली तार के संपर्क आकर आग लग जाता है। मंगलवार को भी अधिक ऊंचाई के कारण बिचाली ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार से सट गई, जिससे एसएस क्लब के सामने शॉर्ट सर्किट हो गया और बिचाली में आग लग गई। आग लगते ही कुछ ही क्षणों में लपटें तेज हो गईं और स्थिति भयावह हो गई। मौके पर उपस्थित स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए पिकअप वैन से जलती हुई बिचाली को नीचे फे...