नई दिल्ली, अगस्त 31 -- बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर टीवी और ओटीटी पर कमबैक करने जा रहे हैं। रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस' का 20वां सीजन 6 सितंबर से शुरू हो रहा है और इसी बीच एक बार फिर दबंग खान की फीस को लेकर चर्चा छिड़ गई है। सलमान खान हर साल की तरह इस साल भी बिग बॉस के लिए मोटी फीस चार्ज कर रहे हैं, लेकिन आखिर कितनी? इसी सवाल का जवाब जानेंगे, लेकिन उससे पहले यह जान लेते हैं कि बिग बॉस के अभी तक के सीजन्स में सलमान खान की फीस किस तरह बढ़ी है।शुरुआती 3 सीजन में मिली थी इतनी फीस सलमान खान ने बिग बॉस का पहला सीजन साल 2010 में होस्ट किया था। यह शो का चौथा सीजन था और इसके लिए सलमान खान को 2.5 करोड़ रुपये प्रति एपिसोड ऑफर किए गए थे। इस सीजन को इतना दमदार रिस्पॉन्स मिला कि मेकर्स ने होस्ट बदलने की बजाए सलमान खान के साथ ही कंटिन्यू करने का...