नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस 20' ऑडियंस के लिए हर साल की तरह इस बार भी काफी कुछ नया लेकर आने वाला है। इस सीजन में एक नहीं बल्कि 2 घर होंगे, खिलाड़ियों को तथास्तु वरदान के तहत एविक्ट होने के बाद भी दूसरा मौका मिलेगा और इसी तरह की कई खबरें पहले ही वायरल हैं। अब एक ताजा जानकारी के मुताबिक इस बार सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो इंटरनेशनल होने वाला है। बिग बॉस से जुड़ी खबरें साझा करने वाले प्लेटफॉर्म बिग बॉस तक ने अपनी एक ताजा पोस्ट में बताया है कि बिग बॉस पहली बार कुछ ऐसा करने जा रहा है, जो इस शो ने अभी तक नहीं किया है।इस साल इंटरनेशनल जाएगा बिग बॉस बिग बॉस तक ने अपनी पोस्ट में लिखा, "बिग बॉस 20 इंटरनेशनल जा रहा है। बिग बॉस पहली बार जियो हॉटस्टार की मदद से लंदन, कनाडा और सिंगापुर की ऑडियंस तक पहुंचेगा। लंदन और कनाडा की ऑडियंस...