नई दिल्ली, दिसम्बर 7 -- Bigg Boss 19 Winner Prediction: सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 19 के विनर का खिताब कौन जीतेगा, इस सवाल का जवाब दर्शकों को आज रात मिल जाएगा। बिग बॉस से जुड़ी खबरें साझा करने वाले प्लेटफॉर्म बिग बॉस तक ने अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है कि मेकर्स ने वोटिंग लाइन्स आज बंद कर दी हैं। उम्मीद है डिजर्विंग खिलाड़ी जीतेगा। लेकिन साथ ही साथ एक ट्विस्ट की आशंका भी इस पोस्ट में जताई गई है। पोस्ट के मुताबिक मेकर्स अपने पसंदीदा खिलाड़ी को जिताने के लिए आखिरी वक्त में फिर एक बार कुछ वक्त के लिए वोटिंग लाइन्स खोल सकते हैं।आखिरी पल में आ सकता है यह मेगा ट्विस्ट बिग बॉस तक ने अपनी पोस्ट में लिखा, "वोटिंग लाइन्स अब बंद हो चुकी हैं। उम्मीद है सबसे ज्यादा वोट पाने वाले और सबसे काबिल कंटेस्टेंट को ही बिग बॉस 19 का खिता...