बिगड़े मौसम ने अन्नदाताओं की बढ़ाई चिंता
बरेली, मार्च 24 -- बिगड़े मौसम ने सोमवार को एक बार किसानों की चिंता बढ़ा दी। सुबह बूंदाबांदी हुई तो किसान बेचैन हो गए। हालांकि तेज बारिश न होकर बूंदाबांदी ही हुई। दोपहर तक काले बादल छाए रहे। बाद में मौसम साफ हुआ और धूप खिली तो किसानों ने राहत की सांस ली। अप्रैल दस्तक दे चुका है, लेकिन ठंड जाने का नाम नहीं ले रही। मार्च में बार-बार बारिश से मौसम ठंडा हो रहा है। काले बादल छाते ही किसानों की नींद उड़ जाती है। इस समय गेहूं पकने को खड़ा है। अप्रैल के पहले सप्ताह में कटान शुरू हो जाएगा। सरसों और लहटा का कटान चल रहा है। खेतों में फसल कटी पड़ी है। बारिश में भीगने से सरसों और लहटा की फलियों में फफूंद लगने का डर है। नवाबगंज के किसान वीरेश कुमार और अखिलेश सिंह का कहना है कि पिछले सप्ताह बारिश और हवा से खेतों में गेहूं की फसल गिर गई। दो-तीन दिन धूप ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.