बिहारशरीफ, अप्रैल 11 -- बिगड़े बोल पर कांग्रेसियों ने असम के सीएम का पुतला जलाया फोटो शेखपुरा पुतला : शहर के पटेल चौक पर पुतला दहन करते कांग्रेस के लोग। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। लोकतंत्र को ताक पर रखकर भाजपा तानाशाह की तरह काम कर रही है। यह ठीक नहीं है। ये बातें कांग्रेस नेता राहुल कुमार ने देशव्यापी आंदोलन के तहत असम के सीएम हेमंता विश्वशर्मा के पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जान बुझकर अपमान किया जा रहा है। यह किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी। असम सीएम के बिगड़े बोल के खिलाफ कांग्रेस की जिला कमेटी द्वारा शहर में प्रदर्शन किया गया और पटेल चौक पर असम सीएम का पुतला दहन किया गया। जिलाध्यक्ष आंनदी यादव की अगुवाई में कांग्रेस के नेताओं का जत्था नारेबाजी करते हुए जिला कार्यालय से निकला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.