देहरादून, अप्रैल 4 -- जोहड़ी गांव में मॉर्निंग वॉक पर निकले 74 साल के रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की हत्या के मामले में देहरादून पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने शुक्रवार देर रात कार्रवाई करते हुए घटना के मुख्य शूटर शांतनु त्यागी और उसके करीबी साथी मोहम्मद कावीश हुसैन त्यागी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस से बचने के लिए भाग रहे कावीश हुसैन त्यागी के पैर में गोली लगी है, जबकि मुख्य शूटर शांतनु त्यागी को पुलिस ने पीछा कर दबोचा। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि घटना के बाद से ही पुलिस की कई टीमें लगातार आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर रही थीं। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड बोर्ड की दसवीं-12वीं परीक्षा का सिलेबस जारी, एक क्लिक पर चेक करें शुक्रवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि मुख्य शूटर शांतनु त्यागी और कावीश त्यागी मसूरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.